फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के सामने कूदा युवक, जिला अस्पताल में मौत

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
देवरिया। किसी बात से नाराज होकर एक युवक पुरवां चौराहे के पास ट्रेन के सामने कूद गया। गंभीर रूप से जख्मी युवक को लोगों ने जिला अस्पताल भिजवाया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना कस्बा निवासी गोविंद 35 पुत्र चंद्रिका की ससुराल सदर कोतवाली इलाके के सरौरा गांव में है। वह बुधवार को ससुराल आया था। बृहस्पतिवार की सुबह किसी बात से नाराज होकर वह ससुराल से निकल गया। बताते हैं कि घर जाने की बजाय वह पुरवां चौराहे पर रेलवे लाइन पर पहुंचा और किसी ट्रेन के आगे कूद गया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। ट्रेन गुजरने के काफी देर बाद आसपास के लोगों की नजर पड़ी तो उसे जिला अस्पताल भिजवाया। उपचार के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए परिवारवालों को सूचना दी गई। मृतक की पत्नी रानी, बेटे अरूण और बेटियों पिंकी, निशा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। सदर कोतवाल प्रभातेष श्रीवास्तव का कहना है कि सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें