फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइन पर किशोरी की मिली लाश, हत्या की आशंका

विज्ञापन
रेलवे ट्रेक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
देवरिया। रेलवे लाइन पर एक किशोरी की लाश लोगों ने सोमवार सुबह देखी। इसकी खबर मिलते ही मोहल्ले वालों की भीड़ जुट गई और पुलिस भी पहुंच गई। किशोरी के एक हाथ का पंजा कटा हुआ था और चेहरे पर खरोच का निशान थे। मौका देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि हत्या कर शव लाकर रेलवे लाइन पर रखा गया है। पुलिस इसे दुर्घटना मान रही है, मृतका की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

चकियवा ढाला और मालगोदाम के बीच रेलवे लाइन के किनारे एक किशोरी की लाश मिली। इसकी जानकारी लोगों ने जीआरपी और कोतवाली पुलिस को दी। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस ट्रेन की चपेट में आने से हादसा मान रही है। लोगों ने आरोप लगाया कि सूचना के दो घंटे बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, पूर्व पहुंचे जीआरपी के दरोगा ने कोतवाली पुलिस का सीमा क्षेत्र होने की बात कह चले गए। कोतवाल सत्येंद्र पांडेय ने कहा कि शव की पहचान नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें