फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से किसान की मौत

विज्ञापन
Farmer
विज्ञापन

विज्ञापन
सांथा (संतकबीरनगर)। क्षेत्र के अगियौना गांव निवासी एक किसान की शनिवार को मौत हो गई। किसान की मौत की वजह परिजन और गांव के लोग ठंड से होना बता रहे हैं। ग्राम प्रधान ने मामले की सूचना लेखपाल को भी देने की जानकारी दी। वैसे बिना पोस्टमार्टम कराए ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

अगियौना निवासी रोहित पुत्र सीतराम यादव (55 वर्ष) सुबह नित्य क्रिया के बाद घर वापस लौटे तो घर वालों को ठंड लगने की जानकारी दी। जब तक परिजनों ने आग जलाने की व्यवस्था की, तब तक ही उनकी मौत हो गई। किसान की मौत होने से घर में कोहराम मच गया। प्रधान इंद्रावती देवी ने बताया कि ठंड लगने से किसान की मौत हो गई। इसकी सूचना लेखपाल को दी गई। काफी समय बाद भी जब कोई राजस्व कर्मी गांव नहीं पहुंचा तो परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। किसान रोहित की पत्नी इंद्रावती देवी ने रोते हुए बताया कि पति को ठंड लग गई थी। पति की मौत ठंड से ही हुई है। एसडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें ठंड से मौत होने की कोई सूचना नहीं है। वैसे ठंड से मौत होने की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होती है। ऐसे में यदि उन्हें सूचना होती तो शव को पोस्टमार्टम जरुर कराते और यदि पुष्टि होती तो पीड़ित परिजन को शासन से संचालित योजना का लाभ दिलाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें