फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव वालों का फूटा गुस्सा, एक्सईएन कार्यालय में तोड़फोड़

विज्ञापन
गौरी बाजार एक्सईएन कार्यालय का गांव के लोगो ने घेराव किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गौरीबाजार। लचर विद्युत आपूर्ति से नाराज लोगों ने गौरीबाजार एक्सईएन कार्यालय का सोमवार को घेराव किया। प्रदर्शन कर लोगों ने बिजली निगम के कर्मचारियों पर मनमानी का आरोप लगाया। इस दौरान बिजली कर्मियों और लोगों के बीच नोकझोंक भी हुआ। नाराज लोगों ने एक्सईएन कार्यालय में तोड़फोड़ भी की। एक्सईएन बृजेश के आश्वासन पर दो घंटे बाद नाराज लोग शांत हुए।
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश के कारण खैराबनुवा विद्युत उपकेंद्र में पानी भरने 50 से अधिक गांवों की आपूर्ति प्रभावित हो गई। लोगों के दबाव को देखते हुए उपकेंद्र सिरसिया चंपापुर से जोड़कर किसी तरह दो से तीन घंटे बिजली आपूर्ति दी जा रही थी, लेकिन भीषण गर्मी के चलते ग्रामीण परेशान थे। गुस्साए लोग गौरीबाजार एक्सईएन कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए पहुंचे और कार्यालय का घेराव किया। प्रभावित गांवों में गौरीबाजार विद्युत उपकेंद्र से जोड़कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग पर लोग अड़ गए। मौके पर मौजूद जेई योगेश सिंह यादव एवं विद्युत कर्मी टालमटोल करने लगे। इसको लेकर करीब दो घंटे तक आक्रोशित लोगों और विद्युत कर्मियों के बीच नोंकझोंक होती रही। कुछ लोगों एक्सईएन कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ किया। एक्सईएन बृजेश कुमार क्षतिग्रस्त केबल बदल कर तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया और लोगों ने अपना ज्ञापन उन्हें सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में बैजनाथ दीप नारायण, अतेंद्र यादव, बृजेश, अमरनाथ यादव, अवधेश शर्मा, सतन यादव, बबलू यादव, पवन यादव, मनीष, अनिल, सोनू, रवि, जितेंद्र, संदीप, विद्यासागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें