फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चेकिंग के दौरान दरोगा से भिड़े युवक

विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
देवरिया। पुरवां चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार तीन युवक दरोगा से भिड़ गए। युवकों ने दरोगा को भला-बुरा कहते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। दरोगा ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सदर कोतवाल को सूचना दे दी। अधिक संख्या में पहुंची फोर्स ने तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। शाम को दरोगा अंजनी कुमार की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने छह नामजद और सात अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र के आदेश पर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। सदर कोतवाली में तैनात दरोगा अंजनी कुछ सिपाहियों के साथ गुरुवार की दोपहर पुरवां चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान एक बाइक सवार तीन युवक पहुंचे। दरोगा ने तीनों को रोककर गाड़ी के कागजात मांगे तो तीनों उनसे भिड़ गए। तीनों दरोगा से ही अपने गाड़ी का कागजात दिखाने और हेलमेट न पहनने की बात कहने लगे। युवकों ने दरोगा पर कई गंभीर आरोप लगाए। युवकों की हरकत देख पहले से पकड़े गए कुछ और युवक उनके साथ हो लिए। दरोगा ने मामले की जानकारी सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल को दी। सूचना प्रसारित होते ही थोड़ी देर में अधिक संख्या में फोर्स पुरवां चौराहे पर पहुंच गई। हंगामा करने वाले तीनों युवकों को पकड़कर कोतवाली लाया गया। तीनों शहर के ही रहने वाले हैं। दरोगा अंजनी कुमार की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने देर शाम उमानगर के रहने वाले शंकज राव, पुरवां के रहने वाले आदित्य समेत छह नामजद और सात अज्ञात के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा और सेवेन सीएलए के तहत केस दर्ज कर लिया। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि युवकों ने दरोगा से बदतमीजी की है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें