फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेला से टकराकर पलट गया पिकअप, 10 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेले से टकराकर पलटी पिकअप, 10 घायल
विज्ञापन

गौरीबाजार के पोखरभिंडा गांव के पास दोपहर बाद हुआ हादसा
पिकअप सवार तरकुलही देवी से मुंडन कराकर लौट रहे थे घर
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। गौरीबाजार थानाक्षेत्र के पोखरभिंडा गांव के पास एक पिकअप टिनशेड लदे ठेले में टक्कर मारकर पलट गई। इसमें ठेला चालक समेत 10 लोग घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल तरकुलही देवी मंदिर से एक बच्चे का मुंडन कराकर लौट रहे थे।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मूड़ाडीह गांव के रहने वाले छोटे के सात साल के बेटे गोलू का मुंडन कराने परिवार और गांव के लोग गोरखपुर के चौरीचौरा इलाके के तरकुलही देवी मंदिर गए थे। मुंडन कराने के बाद पिकअप से सभी लोग वापस आ रहे थे। गौरीबाजार के नगरौली गांव निवासी बिजली प्रसाद (53) टिनशेड ठेले पर लादकर घर आ रहे थे। अभी वह पोखरभिंडा गांव के पास पहुंचे थे कि पीछे से पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पिकअप पलट गई। ठेला चालक बिजली प्रसाद को भी चोटें लगीं। पिकअप सवार चांदनी (18), निशा (15), राकेश (40), शांतनु (10), रुपाली (11), भुटेली (35), निधि (13), प्रमिला (12), गीता (35) और बृजेश (40) घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने मदद कर सभी को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां सभी का उपचार कराया गया। पिकअप में बैठे गोलू को चोट नहीं लगी। गौरीबाजार एसओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि अनियंत्रित होकर पिकअप ने ठेले में टक्कर मार दी। सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें