फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल की हत्या में शामिल एक महिला समेत तीन गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार...
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में हुई थी राहुल की हत्या
आठ जून की रात नौतन हथियागढ़ के जेसीबी मालिक राहुल की हुई थी हत्या
महिला समेत तीन को भेजा गया जेल
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। रामपुर कारखाना के नौतन हथियागढ़ गांव निवासी राहुल जायसवाल की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। राहुल की हत्या प्रेम-प्रसंग में हुई थी। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में एएसपी शिष्यपाल ने बताय कि आठ जून की रात नौतन हथियागढ़ गांव निवासी जेसीबी मालिक राहुल जायसवाल की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। राहुल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने राकेश्वर जायसवाल, सुरेंद्र जायसवाल, चालक हरेंद्र गोंड निवासीगण नौतन हथियागढ़, दुर्गावती देवी, नंदलाल जायसवाल निवासीगण जंगल बेलवा के खिलाफ बलवा, हत्या और आपराधिक षड्यंत्र का केस दर्ज किया। पुलिस की जांच में प्रदीप निवासी महवां का भी नाम प्रकाश में आया। रामपुर कारखाना इंस्पेक्टर अनिल सिंह, एसआई राजेश सिंह, कांस्टेबल समीर यादव, आदिल अंसारी और महिला कांस्टेबल सरिता शर्मा ने मुखबिर की सूचना पर प्रदीप और दुर्गावती को रामपुर गौनरिया से गिरफ्तार कर दिया। हरेंद्र गोंड को उसके घर नौतन हथियागढ़ से गिरफ्तार किया गया। एएसपी शिष्यपाल ने बताया कि प्रदीप ही मुख्य आरोपी है। इस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जाएगी। अगर हत्या में उनकी संलिप्तता नहीं मिली तो विवेचना में उनका नाम निकाल दिया जाएगा। एएसपी ने बताया कि एसपी डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र की ओर से पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें