फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की चपेट में आई बृद्घा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बोलेरो की चपेट में आई वृद्धा की मौत
विज्ञापन


सड़क पार करते समय हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी। सोहनपुर बाजार के घोठा टोला के पास गुरुवार की रात बोलेरो की चपेट में आने से वृद्धा की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बनकटा थाना के ग्राम सोहनपुर बाजार के घोठा टोला निवासी जगदेव यादव की पत्नी पानमती देवी (70) अपने घोठे पर से गुरुवार की रात करीब नौ बजे सड़क पार कर घर पर जा रही थी। सलेमपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आ गई। चीख सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। वृद्धा को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ट्रेन से गिरकर महिला घायल
भाटपाररानी। खामपार थाने के ग्राम तातायर खुर्द निवासी रविंद्र यादव की पत्नी कुसुम देवी (45) शुक्रवार को देवरिया इलाज कराने गई थीं। दोपहर को गोरखपुर-छपरा पैसेंजर ट्रेन से लौट रही थीं। भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते वक्त पैर फिसलने से प्लेटफॉर्म पर गिर गई। सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गई। इनका इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें