फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्केस्ट्रा देखने गए युवक की करंट से मौत..........

विज्ञापन
मुन्ना प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के चोरडीहा गांव में बुधवार की देर रात बरात में आर्केस्ट्रा देखने गए एक युवक की करंट से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

चोरडीहा गांव में बुधवार की रात सुदामा यादव के यहां बरात आई थी। बरात में आर्केस्ट्रा देखने के लिए गांव का मुन्ना प्रसाद (38) भी गया था। बताया जा रहा है कि वह जनरेटर के करीब जाकर बैठ गया। इसी बीच उसके पैर से नंगा तार स्पर्श कर गया। करंट से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक मुन्ना मनरेगा का मजदूर था। मजदूरी कर परिवार की जिविका चलाता था। घटना के बाद पत्नी सीमा देवी, बेटी बिंदु कुमारी, बेटा किशन, अभिषेक, राकेश का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों के सहयोग से मुन्ना का अंतिम संस्कार भागलपुर के सरयू तट पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें