फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुभम हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शुभम हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

चार जून को हौदे में मृत मिला था बालक, मां ने दी थी हत्या की तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी। बनकटा थाना क्षेत्र के बौलिया पांडेय गांव के जगनचक टोले में चार जून को हौदे में मृत मिले बालक शुभम मणि की हत्या के आरोप में पुलिस ने बुधवार को नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नवागत एसपी ने इस मामले में एसओ को डांट लगाई थी। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

शुभम मणि की मां लक्ष्मी मायके में अपने दो बच्चों के साथ रहती है। चार जून को छोटा पुत्र शुभम (6) का घर से कुछ दूरी पर हौदे में शव मिला था। लक्ष्मी ने अपने पड़ोसी दद्दन पांडेय के पुत्र विष्णु पर हत्या का आरोप लगते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पसली टूटने और बेरहमी से गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। पिछले दिनों हुई क्राइम मीटिंग में नवागत एसपी ने एसओ को इस मामले का जल्द से खुलासा करने के निर्देश दिए थे और आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराजगी जताई थी। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी विष्णु को मंगलवार की रात में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें