फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में महिला की मौत, पिता-पुत्र गंभीर

विज्ञापन
मृतका मंजू देवी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। थानाक्षेत्र के सवरेजी खरग गांव निवासी सुभाष की पत्नी मंजू देवी (37) अपने देवर शेखर प्रसाद के साथ उसके तीन माह के बेटे का दवा कराने गुरुवार की सुबह देवरिया आई थीं। वापस लौटते समय उनकी बाइक महुआडीह-परसौना नहर संपर्क मार्ग पर खड़ाइच गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गई। टक्कर के बाद पिकअप नहर में चली गई, जबकि बाइक सड़क किनारे पलट गई। टक्कर इतना जोरदार था कि बड़ी मां की गोद में बैठा मासूम कई फीट ऊपर तक उछल गया। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर आए। मंजू देवी की मौके पर ही मौत हो गई थी। शेखर के कमर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने शेखर और बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसओ विनय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पिकअप को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



आज था देवर का तिलक, पसरा मातम
सड़क हादसे में मंजू देवी की मौत और देवर शेखर के गंभीर रुप से जख्मी होने की खबर पहुंचते ही सवरेजी गांव में कोहराम मच गया। घर में चल रही शादी समारोह की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। मंजू के छोटे देवर विजय कुमार की शादी 10 जून को तय है। रामपुर लाला गांव में बरात जानी थी। सात जून को विजय का तिलक आएगी। एक दिन पहले ही भाभी की मौत ने सबको सदमे में डाल दिया है। देवर के परछावन और शादी में मंगलगीत गाने की हसरत अधूरी रह गई। घटना के बाद घर में हर तरफ चीख-पुकार मच गई। मंजू का पति सुभाष सऊदी में रहकर मजदूरी करता है। उनकी चार संतानों में गुलशन 14, अमन छह, बेटी नंदनी 12 और शालिनी मां के शव से लिपटकर बिलख रहे थे। उनकी हालत देख सबकी आंखों से आंसू फूट पड़े।

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बचा बच्चा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिकअप से भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बाइक पर पीछे बड़ी मां की गोद में बैठा तीन माह का मासूम कई फीट ऊपर उछल गया। संयोग रहा कि ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में नहीं आया, वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें