फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ने ही की थी हेमा की हत्या, ढाई वर्ष बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई ने ही की थी हेमा की हत्या, ढाई वर्ष बाद गिरफ्तार
विज्ञापन

तरकुलवा पुलिस ने वांछित आरोपी को घर से किया गिरफ्तार, चाकू से काटी थी गर्दन
जनवरी 2017 में हुई थी मायके में रह रही महिला की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
तरकुलवा। ढाई वर्ष पूर्व फरेंदा गांव में महिला की गला काटकर हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी भाई को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि बहन से लिए गए उधार रुपये हड़पने के लिए हत्या की थी।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गौरथाने गांव निवासी मन्नू यादव की पत्नी हेमा (26) अपनी बेटी आयुषी के साथ मायके फरेंदा में रहती थी। हेमा के पति ने अपने साले को रुपये उधार दिए थे। रुपये मांगने के लिए हेमा को भाई के पास भेजा था। 19 जनवरी 2017 की रात में भोजन करने के बाद हेमा टहलने के लिए निकली। देर रात तक वह घर नहीं लौटी। भाइयों ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। 20 जनवरी 2017 की सुबह फरेंदा प्राथमिक स्कूल के पीछे उसकी लाश मिली। गला काटकर उसकी हत्या की गई थी। मन्नू की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया। जांच के दौरान हेमा के भाई मुन्ना यादव का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने उस पर शिकंजा कसा तो वह फरार हो गया। रविवार को वांछित चल रहे हत्यारोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। एसओ जितेंद्र तिवारी ने बताया कि पूछताछ में मुन्ना ने हेमा की हत्या की बात स्वीकार की है। बकाया रुपये देने में असमर्थ और बार-बार रुपये मांगने से तंग आकर उसने बहन को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें