फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर पति से तकरार के बाद पत्नी ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
पति से तकरार के बाद पत्नी ने लगाई फांसी
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के सकरापार गांव का मामला
मायके आई थी पत्नी, घरवाले मतदान कर लौटे तो लटक रहा था शव
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। मोबाइल पर पति से हुई तकरार के बाद महिला ने फंदे पर लटककर जान दे दी। घटना के वक्त परिवार वाले मतदान करने गए थे। रविवार की देर शाम वह वापस लौटे तो उन्हें फंदे में शव लटकता देख सन्न रह गए। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के सकरापार गांव की है।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी अखिलेश चौरसिया की शादी सदर कोतवाली के सकरापार गांव की किरन के साथ 13 वर्ष पूर्व हुआ था। दोनों के बीच एक नौ और सात वर्ष के बेटे हैं। कुछ माह पूर्व किरन अपने मायके आई थी। घरवालों के अनुसार रविवार को छत पर काफी देर तक किरन और उसके पति के बीच मोबाइल पर बात हुई। उस दौरान घर के सभी सदस्य मतदान करने के लिए गए थे। बच्चे भी उनके साथ थे। वापस आए तो देखे कि एक कमरे में छत की कुंडी से किरन का शव फंदे पर लटक रहा था। घरवाले मोबाइल चेक किए तो पति का कई बार फोन आया था, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ था। किरन के भाई की शादी इसी महीने में होनी थी। इस घटना से ससुराल और मायके वाले गमजदा हैं। कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि पारिवारिक विवाद में महिला ने फांसी लगाई है, छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कुछ स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें