फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचक्कों ने सेवानिवृत शिक्षक का उड़ाए 50 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
उचक्कों ने सेवानिवृत्त शिक्षक से उड़ाए 50 हजार
विज्ञापन


एक स्वर्णकार का उधार रुपये लौटाने आ रहे थे गया पांडेय
मालवीय रोड में हुई घटना, पुलिस को दी तहरीर, कैमरे में कैद है मामला
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। स्वर्णकार से उधार लिए रुपये लौटाने आ रहे सेवानिवृत्त शिक्षक को उचक्कों ने मालवीय रोड में निशाना बनाया। कपड़े पर पड़े बिस्किट-पानी के दाग को साफ करने के दौरान उचक्के रुपये से भरा बैग लेकर भाग गए। सेवानिवृत्त शिक्षक ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। हरकत में आई पुलिस तत्काल जांच में जुट गई। मालवीय रोड की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में मामला कैद है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के बभनी गांव निवासी गया पांडेय सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। मालवीय रोड के किसी स्वर्णकार से उन्होंने 50 हजार रुपये उधार लिया था। बृहस्पतिवार की सुबह वह एक बैग में रुपये रखकर स्वर्णकार को वापस देने आ रहे थे। सुबह 11.10 बजे वह मालवीय रोड में पहुंचे थे। इसी दौरान एक नौ साल का बच्चा उनके ऊपर बिस्किट पानी फेंक दिया। दो शख्स वहां खड़े थे। बैग रखकर गया पांडेय कपड़ा से दाग धोने लगे। इसी दौरान तीनों उचक्के मिलकर रुपये से भरा बैग लेकर भाग गए। जब गया पांडेय ने देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। हरकत में आई पुलिस तत्काल मालवीय रोड पहुंची। घटनास्थल के आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। एक प्रतिष्ठान में लगे सीसीटीवी कैमरे में सब कुछ कैद है। इसके आधार पर पुलिस उचक्कों की तलाश में जुट गई है। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से उचक्कों की पहचान कर ली गई है। उनकी तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें