फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्याओं का पर्दाफाश न करने वाले थाना प्रभारियों को लगी फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
- अवैध शराब रोकने में नाकाम बरहज एसओ रहे एसपी के निशाने पर
विज्ञापन

- मंगलवार को एसपी ने ली क्राइम मीटिंग
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। क्राइम मीटिंग में हत्याओं का पर्दाफाश न करने वाले थाना प्रभारियों को एसपी ने फटकार लगाई। वहीं, बरहज में अवैध शराब के धंधे पर रोक लगाने में नाकाम साबित हो रहे एसओ को चेतावनी दी गई। चुनाव के दौरान सभी से निष्पक्ष होकर काम करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में मंगलवार को अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। अपराध की समीक्षा में गौरीबाजार, सदर कोतवाली और सलेमपुर में हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर एसपी ने नाराजगी जाहिर की। लूट, चोरी और अन्य मामलों के पर्दाफाश के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए। पुराने मामलों, जन शिकायत से प्राप्त मामलों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए। चुनाव में अभियान चलाकर निरोधात्मक कार्रवाई, गुंडा, गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए। वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने को कहा। बरहज थानाक्षेत्र में अवैध शराब के धंधे पर अंकुश लगाने में असफल होने पर बरहज एसओ को कड़ी फटकार लगाया। एसपी ने प्रतिदिन बैंक चेकिंग, शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पैदल गश्त, साइबर अपराध को रोकने लिए के प्रचार-प्रसार पर बल दिया। इस दौरान एएसपी शिष्यपाल, सीओ सिटी वरूण मिश्र, रुद्रपुर अंबिका, सलेमपुर सीताराम, भाटपारानी दिनेश यादव, बरहज निष्ठा उपाध्याय, आरआई प्रकाश चंद्र पांडेय, आशुलिपिक अफजल, पेशकार शिवशंकर चौबे, पीआरओ नवीन चौधरी समेत सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें