फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुखुंदू के युवक की मऊ में ट्रेन से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की मऊ में ट्रेन से गिरकर मौत
विज्ञापन


मझवलिया के निबिहवा टोला निवासी था धनंजय
वाराणसी जाते समय हुआ हादसा, रवाना हुए परिजन
अमर उजाला ब्यूरो
खुखुंदू। वाराणसी जाते समय किरिहिड़ापुर (मऊ) स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर मझवलिया के निबिहवा टोला निवासी युवक की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शव लेने के लिए पिता सहित अन्य लोग घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

मझवलिया के निबिहवां टोला निवासी सुरेंद्र सिंह के पांच बेटे, बेटियों में सबसे बड़ा बेटा धनंजय सिंह (25) घर से नौकरी की तलाश में वाराणसी निकला था। रास्ते मेें किरिहिड़ापुर स्टेशन पर ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। मंगलवार को थाने से ग्राम प्रधान मारकंडेय कुशवाहा के मोबाइल पर धनंजय के मौत की खबर मिली। प्रधान ने घटना से परिजनों को अवगत कराया। मौत की खबर मिलते मां विजयलक्ष्मी देवी, भाई पंकज और प्रिंस दहाड़े मारकर रोने लगे। कुछ ही पल में लोगों की भीड़ दरवाजे पर जुट गई। मां और भाइयों को रोते देख सबकी आंखों नम हो गई। पिता सुरेंद्र सिंह सबकों चुप कराते कराते खुद रो पड़ रहे थे। इस ह्दयविदारक घटना से पूरा गांव गमगीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें