घर से जेवर और नकदी चोरी, 3 नामजद
पठानकोट। परिवार सत्संग सुनने गया तो चोरों ने घर से सोने के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। थाना सुजानपुर पुलिस ने परिवार के शक जताने पर 3 लोगों पर मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में बीएसएफ से रिटायर्ड रमेल चंद निवासी आदर्श कालोनी ने बताया कि सुबह साढ़े 9 बजे वह अपने परिवार सहित राधा स्वामी सत्संग भवन गुगरां गए थे। करीब 11:30 बजे घर लौटे। घर में लाइट जल रही थी और अलमारी का लाकर खुला था, पत्नी महिन्द्रो देवी ने अलमारी चेक की तो सोने के 2 तोले के 2 कड़े, 2 टॉप्स साढे तीन ग्राम, 1 जोड़ी झुमके 8 ग्राम वजन सोना, दो रिंग 8 ग्राम व 2600 रुपये गायब थे। शिकायत में उन्होंने मोहल्ला सलारिया निवासी अजय कुमार, मोहल्ला जुलाकड़ी सुजानपुर निवासी बलविंदर कुमार, मोहल्ला कुम्हारा सुजानपुर निवासी जानू पर शक जताया। एएसआई बलविंद्र कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।