फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल बैंक की शाखा में सेंध लगाकर चोरी का प्रयास

विज्ञापन
पूर्वांचल बैंक कंचनपुर में चोरो ने काटा सेंध। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया/तरकुलवा। पूर्वांचल बैंक की कंचनपुर शाखा में गुरुवार की रात चोरों ने दीवार में सेंध काटकर चोरी का प्रयास किया। चोर लॉकर तक पहुंचने में असफल रहे। मुख्य गेट का ताला तोड़ने का प्रयास किया गया था। शुक्रवार की सुबह पहुंचे बैंक कर्मचारियों को जानकारी हुई। सूचना मिलते ही पुलिसवालों के होश उड़ गए।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह बैंक कर्मचारी पहुंचे तो देखा कि मुख्य गेट का ताला तोड़ने का प्रयास किया गया है। ताला पर वजनी वस्तु से पीटने का निशान था। कर्मचारियों ने सूचना बैंक के उच्चाधिकारियों के साथ ही तरकुलवा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ बैंक पर पहुंचे। बैंक के कर्मचारियों से ताला खुलवाया। बैंक के अंदर का नजारा देख सभी के होश उड़ गए। फाइल इधर-उधर बिखरी पड़ी थी। दीवार में सेंध काटा गया था। सेंध के रास्ते चोर बैंक में घुसकर सीसीटीवी कैमरे का तार तोड़ दिए थे। जिस जगह लॉकर है, वहां तक चोर नहीं पहुंच पाए थे। शाखा प्रबंधक दिलीप जायसवाल ने बताया कि शाखा में करीब 23 हजार ग्राहक हैं। ग्राहकों के लेन-देन के बाद कुछ ही पैसा लॉकर में रखा था। कोई सामान गायब नहीं है। थानाध्यक्ष शशांक शेखर राय ने कहा कि जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

10 लाख रुपये है बैंक की लिमिट
पूर्वांचल बैंक की कंचनपुर शाखा की लिमिट 10 लाख रुपये है। बैंक कर्मचारियों का कहना था कि चोर यदि लॉकर तोड़ दिए होते तो लाखों रुपये चले गए होते। संयोग ही अच्छा रहा कि सब कुछ बच गया है।
विज्ञापन


बैंक में चोरी की दूसरी घटना
पूर्वांचल बैंक की कंचनपुर शाखा में यह दूसरी घटना है। चार वर्ष पहले बैंक के पीछे से सेंध काटकर चोर लॉकर तक पहुंचे थे। उस समय भी चोर असफल रहे थे। उस घटना के बाद भी बैंक प्रशासन व पुलिस सावधान नहीं हुई। बैंक बंद होने के बाद इसे देखने वाला कोई नहीं होता है। यदि रात में निगरानी होती तो ऐसी घटना नहीं होती। शाखा प्रबंधक के अनुसार बैंक की तरफ से रात में कोई ड्यूटी नहीं करता है। हालांकि पुलिस की ड्यूटी रात में कंचनपुर में रहती हैं। उसके बाद भी यह घटना हो गई।

पुलिस फोर्स की कमी की वजह से कंचनपुर चौराहे पर रात के वक्त कोई जा नहीं पाया था। रात में ही फोर्स इलाहाबाद से लौटी है। एसओ को वहां गश्त बढ़ाने का निर्देश दे दिया है। साथ ही चोरों की जल्द तलाश करने को कहा है।
विज्ञापन

- सीताराम, सीओ सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें