शहर के सुभाष चौक पर अनुबंधित बस से पुलिस ने ज्वलनशील पदार्थ उतरवाया यात्रियो के शिकायत पर।
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। गोरखपुर से आ रही एक अनुबंधित बस में 30 लीटर केमिकल पकड़ा गया है। किसी यात्री की सूचना पर चौकन्नी हुई पुलिस ने सुभाष चौक पर गैलेन को नीचे उतारा। केमिकल से शराब तैयार की जाती है। हालांकि पुलिस को केमिकल के मालिक की जानकारी नहीं हो सकी। ऐसे में पुलिस ने बस को छोड़ दिया।
शुक्रवार की शाम एक अनुबंधित बस देवरिया आ रही थी। गैलेन में 30 लीटर केमिकल रखकर कोई यात्री बस में बैठ गया। इस बात की जानकारी परिचालक को नहीं हुई। रास्ते में गैलेन गिर गया और गैलेन लीक होने के चलते केमिकल गिरने लगा। केमिकल जिस यात्री के पैर पर पड़ा उसके पैरों में जलन होने लगी। किसी यात्री ने देवरिया सदर कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सुभाष पर उसे रोक लिया। उसमें गैलेन निकाला गया। पुलिस ने इसे रखने वाले की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने बस को छोड़ दिया और केमिकल अपने पास ले गई। बाद में पुलिस ने जांच की तो पता चला कि इस केमिकल से अवैध शराब तैयार की जाती है। एसएसआई श्रवण यादव का कहना है कि केमिकल को कब्जे में लिया गया है।