फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की शिकायत पेटिका दिखाने लगी रंग, सात पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पुलिस की ओर से विद्यालयों में लगवाई गई पेटिका रंग दिखाने लगी है। इसमें पड़ी गोपनीय शिकायत के बाद गुरुवार को दो जगहों से ऐसे सात युवकों को पकड़ा गया जो लड़कियों पर फब्तियां कस रहे थे। यह कार्रवाई आगे भी चलती रहेगी।
विज्ञापन

देवरिया पुलिस ने विद्यालयों में छात्राओं के शिकायत पेटिका लगवाया। इसका उद्देश्य था कि किसी प्रकार से पीड़ित होने वाली छात्राएं अपनी बात लिखकर इसमें डाल सकें। हर सप्ताह महिला पुलिस इस पेटिका को खोलकर शिकायतों की जांच करेगी। बुधवार को पहली बार पेटिका को खोला गया था। इसमें बात सामने आई कि स्टेडियम और राघवनगर में शिवमंदिर से दुर्गा मंदिर और वहां से महिला डिग्री कॉलेज तक युवक खड़ा रहते हैं और आने-जाने वाली छात्राओं पर फब्तियां कसते रहते हैं। मौकेे देखकर हाथ भी पकड़ लेते हैं। शिकायत के आधार पर एएसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने तीन टीम बनाई। एक टीम का नेतृत्व वह खुद कर रहे थे। उन्होंने स्टेडियम के बाहर से तीन युवकों को युवतियों का फोटो खींच रहे थे। इसके अलावा महिला पुलिस की टीम ने राघवनगर दुर्गा मंदिर के पास से चार युवकों को पकड़ लिया है। एएसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि सभी के अभिभावकों को बुलाया गया है। पहले समझाया जाएगा, इसके बाद भी यदि ये हरकत से बाज नहीं आए तो केस दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें