फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफा व्यवसाई को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। तीन बाइक पर सवार आठ बदमाशों ने सर्राफा व्यवसाई की पिटाई कर 30 हजार रुपये नगद और 20 हजार के जेवरात लूट लिए। घटना को अंजाम मंगलवार की रात 8.20 बजे रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के हाटा-देवरिया मार्ग पर सेखवना के करीब खड़इचा मोड़ पर दिया गया। सर्राफा व्यवसाई से लूट की खबर वायरलेस सेट पर प्रसारित होते ही पुलिस सक्रिय हो गई। चेकिंग अभियान शुरू किया गया, लेकिन बदमाश पुलिस की पकड़ में नहीं आए।
विज्ञापन

देवरिया, कैलाशपुरी के रहने वाले संजय कुमार ऊर्फ डबलू की रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के महुआडीह चौराहे पर सोने-चांदी की दुकान है। रात आठ बजे दुकान बंद कर वह चार पहिया वाहन से घर आ रहे थे। सेखवना के करीब बड़इचा मोड़ पर पीछे से आ रहे तीन बाइक पर सवार आठ बदमाशों ने ओवरटेक कर गाड़ी को रोक लिया। चार बदमाशों ने तमंचे के बट से गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। सर्राफा व्यवसाई को गाड़ी से खींच कर उसकी पिटाई कर दी। गाड़ी में रखा 30 हजार नगद और 20 हजार रुपये के जेवरात लूट कर देवरिया की तरफ फरार हो गए। व्यवसाई ने यूपी-100 को सूचना दी। पुलिस पहुंचती, इससे पहले वह महुआडीह पुलिस चौकी पहुंच गया। चौकी इंचार्ज सुनील त्रिपाठी को आपबीती बताई। आनन-फानन में वायरलेस सेट से लूट की सूचना प्रसारित की गई। कई थानों की पुलिस सक्रिय हो गई। वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। संदिग्धों को रोककर पूछताछ की गई, लेकिन बदमाश पुलिस की पकड़ में नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें