खुखुंदू। फेसबुक पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर पुलिस ने पड़री पांडेय के ग्राम प्रधान के विरुद्ध आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। हिंदू युवा वाहिनी के सलेमपुर तहसील अध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले की छानबीन की जा रही है।
हियुवा नेता विनोद ठठेर ने पुलिस को दिए तहरीर में 23 मार्च को आनंद गौतम की आईडी से फेसबुक पर किए गए पोस्ट का हवाला दिया है। पोस्ट में भाजपा के कई सांसदों के टिकट कटने के बाद भी स्मृति ईरानी को टिकट दिए जाने का जिक्र किया गया है। इस पर पड़री पांडेय के प्रधान इमरान अंसारी ने अभद्र टिप्पणी की है। एसओ श्यामलाल यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी प्रधान के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।