फोटो समाचार..
नीलगायों को बचाने में पेड़ से टकराया ट्रक
भागलपुर। भागलपुर-सलेमपुर मार्ग पर रविवार भोर में इसारू गांव के प्राथमिक विद्यालय के समीप एक ट्रक नीलगाय को बचाने में अनियंत्रित होकर पीपल के पेड़ से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया। सलेमपुर की तरफ से एक ट्रक रविवार सुबह भोर में भागलपुर के तरफ जा रहा था। इसी बीच नीलगायों का झुंड ट्रक के आगे आ गया। इसे बचाने में ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल को तोड़ते हुए पीपल के पेड़ में टकरा गया। इसमें बिहार के गोपालगंज के पंडेवरी गांव निवासी ट्रक चालक 45 वर्षीय राम सूरत यादव घायल हो गया। ग्रामीणों ने डॉयल 100 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल ट्रक चालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भागलपुर पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
दरवाजे से भैंस चोरी
सलेमपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बभनौली गांव निवासी अनुराग कुशवाहा की भैंस शनिवार की रात दरवाजे से चोरी हो गई। खोजबीन के बाद भी भैंस नहीं मिलने पर उसने कोतवाली में तहरीर दी है।