फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पर हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
UP POLICE - फोटो : SELF
विज्ञापन
सलेमपुर। सोलह दिन पूर्व घर से लापता किशोरी की हत्या का मामला विधानसभा में गूंजने के बाद आनन-फानन में पुलिस ने शनिवार को दो युवकों पर केस दर्ज किया है। दोनों आरोपी किशोरी से मोबाइल पर बात करते थे। घर से बुलाकर युवकों ने सुनियोजित तरीके से उसकी हत्या कर शव को झाड़ी में फेंक दिया था।
विज्ञापन

मलहचक गांव निवासी किशोरी से कोतवाली क्षेत्र के नादघाट गांव निवासी सूरज गोंड व दीपक मोबाइल फोन पर बात करते थे। किशोरी और युवकों के बीच काफी नजदीकी बढ़ गई थी। 15 अगस्त को किशोरी घर से लापता हो गई। घर वालों ने इसकी शिकायत पुलिस से किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 18 अगस्त को मलहचक गांव के समीप झाड़ी में किशोरी की लाश मिली। उसका पेट फटा हुआ था और शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। दो दिन पूर्व विपक्ष ने विधानसभा में इस मामले को उठाते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया था। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने भाई की तहरीर पर छानबीन के बाद शनिवार को सूरज व दीपक पर हत्या व सबूत छिपाने का केस दर्ज किया है। पुलिस की मानें तो सुनियोजित तरीके से युवकों ने किशोरी को घर से बुलाकर हत्या किया है। इस बाबत कोतवाल श्याम बिहारी ने बताया कि केस दर्ज कर आरापियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें