फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह में दो दिन सेवाएं देगी महराजगंज की सीडब्लूसी

विज्ञापन
विज्ञापन
हफ्ते में दो दिन सेवा देगी महराजगंज की सीडब्ल्यूसी
विज्ञापन


मंगलवार और शुक्रवार को टीम के दो सदस्य राजकीय बाल सदन में रहेंगे मौजूद
जिले की समिति के भंग होने के बाद महराजगंज की टीम को मिली है जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। बालगृह बालिका कांड के बाद बर्खास्त की गई जिले की सीडब्ल्यूसी के विकल्प के तौर पर महराजगंज की टीम ने काम करना शुरू कर दिया है। गुरुवार को टीम ने डीएम से मुलाकात कर इसकी औपचारिक अनुमति प्राप्त की। टीम प्रत्येक सप्ताह में मंगलवार और शुक्रवार को अपनी सेवाएं देगी। इस दिन टीम के दो सदस्य राजकीय बाल सदन में मौजूद रहकर बच्चों की काउंसिलिंग करेंगे।
विज्ञापन

जिले की पांच सदस्यीय बाल कल्याण समिति को शासन ने सात अगस्त को भंग कर दिया था। श्रीकांत यादव की अध्यक्षता वाली इस कमेटी में कंचनलता द्विवेदी, रंजना तिवारी, प्रतिभा श्रीवास्तव, कौशल किशोर बतौर सदस्य नामित थे। बालगृह बालिका कांड की जांच करने आईं अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम ने अपनी रिपोर्ट में इस समिति को दायित्वों के निर्वहन में लापरवाह बताया था। रिपोर्ट में कहा गया था कि बालगृह बालिका की मान्यता स्थगित होने की जानकारी बाल कल्याण समिति के सदस्यों को भली-भांति थी, बावजूद उन्होंने वहां बच्चों को रखे जाने पर कोई आपत्ति नहीं जताई और न ही उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए संस्था पर कार्रवाई के लिए ठोस कदम उठाए। इसी रिपोर्ट के आधार पर मुख्यमंत्री सीडब्ल्यूसी को भंग करने का आदेश दिया था। इसके बावजूद सदस्य खडजरवा स्थित सीडब्ल्यूसी कार्यालय पर कई दिनों तक कब्जा जमाए रहीं। मामला संज्ञान में आने पर डीएम ने उन्हें नोटिस देकर कार्यालय खाली करने का आदेश दिया था। जिले की सीडब्ल्यूसी भंग होने के बाद शासन ने महराजगंज की समिति को यहां की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। गुरुवार को महराजगंज की सीडब्ल्यूसी टीम जिले में पहुंची। डीपीओ प्रभात कुमार को साथ लेकर टीम डीएम अमित किशोर से मिली। डीएम ने निदेशालय के निर्देशानुसार काम आरंभ करने को कहा। पांच सदस्यीय इस समिति में अध्यक्ष विनोद तिवारी के अलावा विंध्यवासिनी पांडेय, रामनाथ पांडेय, राजेश कुमार और सरोज पांडेय सदस्य के रूप में शामिल हैं। अध्यक्ष विनोद तिवारी ने बताया कि दो जिलों का कार्य होने के चलते सप्ताह में दो दिन मंगलवार व शुक्रवार को टीम के दो सदस्य देवरिया में मौजूद रहेेंगे। विशेष परिस्थितियों में तीन सदस्य पहुंचेंगे। इस आशय की सूचना सभी थानों को प्रेषित कराया जा रहा है। बच्चों की काउंसिलिंग के बाद ही उन्हें परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें