फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से उचक्कों ने उड़ाए चार लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
उचक्कों ने कार से उड़ाए चार लाख रुपये
विज्ञापन

- सिविल लाइंस स्थित पेट्रोल पंप के पास की है घटना
- मामले को संदिग्ध मानकर पुलिस कर रही है जांच
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। पेट्रोलपंप के पूर्व मैनेजर की कार से उचक्कों ने बृहस्पतिवार को चार लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस ने पीड़ित युवक और रुपये उधार देने वाले युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के सोंदा गांव के रहने वाले धनंजय मिश्र पुत्र अर्जुन मिश्र सिविल लाइंस स्थित एक पेट्रोल पंप पर मैनेजर का कार्य करता था। छह माह पूर्व वह नौकरी छोड़ दिया। निजी कारोबार करने के लिए उसके दोस्त अमित ने बृहस्पतिवार की अपराह्न सिविल लाइंस पेट्रोल पंप के सामने धनंजय को चार लाख रुपये एक बैग में रख कर दिया और चला गया। इसी बीच एक बाइक पर सवार दो युवक आए और कार चालक धनंजय से बाहर रुपये गिरे होने की बात कही। धनंजय कार से बाहर निकला। इसी बीच बदमाश कार के अंदर बैग में रखे रुपये लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की। पुलिस पीड़ित को अपने साथ लेकर अमित के पास पहुंची और पूछताछ की। इस बाबत प्रभारी कोतवाल राजवीर सिंह यादव का कहना है कि कार से उचक्कों के चार लाख रुपये उड़ाने की तहरीर पीड़ित ने दी है। मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें