फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच वर्षीय बच्ची के साथ रेप,किशोर फरार

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में टॉफी का लालच देकर पांच वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी मोहल्ले का ही एक किशोर बताया जा रहा है। मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता की तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुट गई है। आरोपी किशोर फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर से सटे एक गांव के चौराहे पर एक परिवार किराए के मकान में रहता है। मोहल्ले का रहने वाला एक किशोर मंगलवार को सुबह उसके घर गया और पांच वर्षीय बेटी को अकेली देखकर उसके साथ दुराचार किया। कुछ देर बाद पहुंचे घरवालों ने रक्तस्राव होता देख पूछताछ की तो बच्ची ने किशोर की करतूत बताई। बच्ची के घरवाले उलाहना लेकर किशोर पहुंचे तो उनमें कहासुनी भी हुई। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। आरोपी किशोर फरार हो गया था। बच्ची के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत कोतवाल प्रभातेष श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच के लिए सिपाहियों को भेजा गया था। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें