फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइन किनारे मिले युवती के शव की हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप
विज्ञापन

रेप के बाद हुई थी छात्रा की हत्या
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई पुष्टि
शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली थी छात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। चकियवां ढाला और मालगोदाम के बीच सोमवार को मिली युवती की लाश की शिनाख्त हो गई है। वह शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली है। हत्या से पहले युवती का रेप किया गया है। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। डॉक्टरों की टीम ने उसका स्लाइड सुरक्षित रख लिया है। बताया जा रहा है कि वह इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह चकियवां ढाला और मालगोदाम के बीच रेलवे लाइन के किनारे एक युवती का शव मिला था। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की कोशिश कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली। मंगलवार को शहर के एक मोहल्ले का रहने वाला परिवार पहुंचा और शव की पहचान की। परिजनों ने बताया कि वह इस साल इंटर की परीक्षा दी थी। रविवार की रात को घर से निकली थी और लौटकर नहीं आई। काफी खोजबीन की गई। दोपहर बाद सदर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें मृतका के साथ रेप करने के बाद हत्या का मामला आया है। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों ने स्लाइड सुरक्षित रख लिया है। सदर कोतवाल सत्येंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। छात्रा के संबंधों को खंगाला जा रहा है। परिजनों के साथ ही पड़ोस में रहने वाले लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें