फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में एक व्यक्ति का गर्दन काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। तरकुलवा थानाक्षेत्र के सिसवां गांव में जमीन विवाद में पट्टीदार ने एक व्यक्ति की फरसे से गर्दन काटकर हत्या कर दी। इससे तनाव हो गया। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

सिसवां गांव निवास बसंत प्रसाद पुत्र हरिपाल प्रसाद का पड़ोसी पट्टीदार से जमीन विवाद चल रहा था। शुक्रवार की रात 8.45 बजे दोनों में कहासुनी होने लगी। बात मारपीट तक पहुंच गई। पट्टीदार ने घर से फरसा उठा लाया और बसंत की गर्दन पर वार कर दिया। हमले में बसंत की गर्दन कट गया। इसके बाद एक हाथ भी काट दिया। दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे का जान लेने पर आमादा हो गए। इसी बीच किसी ने यूपी-100 को सूचना दे दी। मौके पर पुलिस पहुंच गई। तब दोनों पक्ष शांत हुए। थानेदार ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। हालांकि परिजनों ने अब तक तहरीर नहीं दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें