फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे तक तड़पता रहा दिव्यांग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज (देवरिया)। बरांव चौराहे से गांव वाली सड़क पर हैंडपंप पर एक दिव्यांग करीब दो घंटे तक तड़पता रहा। किसी ने उसकी सुधि नहीं ली। उसकी वहीं पर मौत हो गई। लोगों की मानें तो वह भिक्षा मांग कर जीविका चलाता था। पुलिस ने शव का शिनाख्त कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गोरखपुर जनपद के बड़हलंगज थाना स्थित गायघाट निवासी दिव्यांग शोभा पुत्र धनई प्रसाद रविवार को करीब आठ बजे गांव जा रहा था। गांव जाने वाली मुख्य सड़क पर विमलेश मद्धेसिया की दुकान के सामने इंडिया मार्का हैंडपंप देखकर वह पानी पीने के लिए बर्तन लेकर नीचे उतरा। इसी बीच वह हैंडपंप के चबूतरे पर गिर गया और तड़पने लगा। किसी ने इसकी सूचना यूपी-100 को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस 108 नंबर सेवा की मदद लेनी चाही। दो घंटे लेट पहुंची एंबुलेंस से पहले उसकी मौत हो गई। एसआई विनोद यादव ने नजदीकी चिकित्सक से उसका परीक्षण कराया। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मदनपुर के थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पाठक ने बताया कि मृतक काफी दिनों से बीमार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें