देवरिया में बोर्ड परीक्षा में बृहस्प्तिवार को विभिन्न विद्यालयों में नकल करते 14 परीक्षार्थी पकड़े गए। इसमें 11 छात्राएं एक ही विद्यालय में नकल करते मिली। सभी परीक्षार्थी अंग्रेजी विषय की परीक्षा दे रहे थे। इसके अलावा नकल कराने के आरोप में चार कक्ष निरीक्षक भी कार्य मुक्त किया गया, जबकि भूगोल की परीक्षा में 1826 ने परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
द्वितीय पाली में इंटर अंग्रेजी द्वितीय का पेपर था। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह ने भटनी इलाके में बोर्ड परीक्षा का जायजा लेने पहुंचें। सल्लहपुर स्थित किसान इंटर कॉलेज में पहुंचें। यहां पर 11 छात्राओं को नकल करते पकड़ लिया। इसके साथ ही दो कक्ष निरीक्षकों को कार्य मुक्त कर दिया। इसके बाद जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुंठपुर पहुंचें। यहां पर एक बालक नकल करते पकड़ लिया।
सचल दल प्रभारी पीके शर्मा ने खुरवसिया दक्षिण स्थित मां सरस्वती इंटर कॉलेज में एक छात्र और एक छात्रा नकल करते पकड़ लिया। सुबह की पाली में भूगोल प्रथम प्रशभन पत्र का पेपर था। एडीआईओएस रामहजूर ने राजकुंवरि सुशीला देवी गुलाबी त्रिपाठी कन्या इंटर कॉलेज में कक्ष निरीक्षक निकिता पाठक और शहरयार नकल कराते पकड़ लिया।