फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति सहित तीन पर दहेज उत्पीड़न व मारपीट का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
पति सहित तीन पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
विज्ञापन

पांच दिन से लापता है विवाहिता, मां ने दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
मईल। थाना क्षेत्र के करजहां गांव में एक विवाहिता पांच दिन से लापता है। मायकों वालों की तहरीर पर रविवार को पति सहित तीन लोगों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई।
विज्ञापन

तेलिया कला गांव के बांसदेव की पत्नी मुन्नी ने अपनी बेटी पुष्पा का विवाह थाना क्षेत्र के करजहां गांव निवासी पवन यादव से 11 मई 2012 को की थी। उनकी बेटी पुष्पा अचानक पांच दिन पहले ससुराल से लापता हो गई। इसकी सूचना उसकी मां ने पुलिस को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अचानक शनिवार की देर रात किसी ने पुलिस को सूचना दी की विवाहिता की हत्या कर मऊ जिले में शव फेंका गया है। उसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आनन-फानन केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। विवाहिता की मां आरोप है कि शादी के बाद दहेज में बाइक और सोने की चेन की मांग को लेकर ससुराल के लोग प्रताड़ित करते हैं। कई बार समझौता होने के बाद भी उसका उत्पीड़न करते रहे। अचानक 26 मार्च को उसके घर से लापता होने की सूचना मिली। मुन्नी देवी ने महिला के पति, सास व ननद अनीता पर मारपीट, जान से मारने की धमकी देना व दहेज के लिए मारपीट कर उसको लापता करने का आरोप लगाया है। इस बाबत एसओ रविंद्र कुमार रवि ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें