फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने घेरा एसपी कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
दीवान पर उत्पीड़न का आरोप, एसपी कार्यालय घेरा
विज्ञापन


रुद्रपुर के मेदनापुर गांव से एसपी कार्यालय आईं थीं महिलाएं
नाबालिगों को पीटने और थाने के दीवान पर रकम लेने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। थाने में नाबालिगों की पिटाई और उन्हें छोड़ने के लिए रुपये की मांग से नाराज महिलाओं ने बुधवार को एसपी कार्यालय घेर लिया। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के मेदनापुर गांव की महिलाओं ने थाने के दीवान पर गंभीर आरोप लगाए। एसपी के कार्यालय में मौजूद नहीं रहने से महिलाएं काफी देर तक कार्यालय परिसर में डटी रहीं। बाद में विभागीय अफसरों ने कार्रवाई करने और फिर मामला एसपी तक पहुंचाने का आश्वासन देकर उन्हें लौटाया।
विज्ञापन

सुशीला देवी, शांति देवी के नेतृत्व में 25 से 30 की संख्या में पहुंची महिलाओं ने रुद्रपुर कोतवाली पुलिस के खिलाफ नारे लगाए। उनका कहना था कि गांव की एक महिला रुद्रपुर कोतवाली में फॉलोवर है। उसके कहने पर थाने का दीवान 17 फरवरी को दोनों के नाबालिग बेटों को थाने पर उठा लाया। दीवान ने दोनों की जमकर पिटाई की। आरोप लगाया कि दोनों को छोड़ने के लिए दीवान ने आठ हजार रुपये भी ले लिया। इसके बाद भी उन्हें शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। बाद में एसडीएम कोर्ट से दोनों की जमानत करानी पड़ी। महिलाओं का कहना था कि इसके बाद भी दीवान उन लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देता है। इससे नाराज महिलाएं बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर घेराव की। हालांकि एसपी नहीं मिले। महिलाओं की जिद थी कि जब तक दीवान पर कार्रवाई नहीं हो जाएगी, वह यहां से नहीं जाएंगी। जब काफी देर तक एसपी नहीं पहुंचे तो महिलाएं अगले दिन आने की बात कह चली गईं। उधर, इस बाबत रुद्रपुर कोतवाली प्रभारी श्याम बिहारी का कहना था कि मामले की जानकारी मिली है। वह वीआईपी ड्यूटी में गए थे। अब लौटकर आए हैं। महिलाओं ने उनसे शिकायत नहीं की थी। एसपी ऑफिस पहुंचने की सूचना है, जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें