फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से छेड़खानी, विरोध करने पर छत से फेंका

Mon, 18 Mar 2019 12:46 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। इलाज कराकर रविवार शाम को घर लौट रही किशोरी से गांव के दो युवकों ने जबरदस्ती करने का प्रयास किया। युवक उसे खींचकर अपने घर की छत पर ले गए। किशोरी ने विरोध किया तो युवकों ने पिटाई की और छत से नीचे फेंक दिया। किशोरी के परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे।

विज्ञापन

पिपराइच इलाके के एक गांव की किशोरी रविवार को चौराहे पर दवा लेने गई थी। दवा लेकर देर शाम को वह पैदल ही गांव आ रही थी। इसी बीच गांव के दो युवक आए और किशोरी का हाथ पकड़ लिया। उसे खींचते हुए अपने घर के छत पर ले गए। वहां दोनों ने उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। विरोध करने पर किशोरी की पिटाई की और छत से नीचे फेंककर फरार हो गए। पिपराइच इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

अश्लील टिप्पणी से रोका तो कर दी पिटाई

गुलरिहा के नाहरपुर में रविवार को बाइक सवार युवकों ने अश्लील टिप्पणी करने से रोकने पर दुकानदार की पिटाई कर दी। रविवार की शाम पुलिस को दी तहरीर में दुकानदार के पिता सुरेश मद्घेशिया ने बताया कि गांव मेें धार्मिक कार्यक्रम में शनिवार की रात महिलाएं हिस्सा लेने जा रहीं थीं। करमहा का एक युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ उन पर अश्लील टिप्पणी करने लगा। जब मेरे बेटे विवेक ने उन्हें रोका तो धमकी देकर चले गए। रविवार को वे लोग दो बाइक से आए और विवेक की पिटाई की। गांव वालों कें जुटने पर युवक बाइक छोड़कर भाग गए। थाना प्रभारी मनोज कुमार राय ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें