मेरठ, शामली, सहारपुर और बुलंदशहर के ध्यानार्थ
-------------------------------------------
पशु तस्करों ने पुलिस के वाहन को कुचलने की कोशिश की
फोटो समाचार...
11 तस्कर गिरफ्तार, पशु क्रूरता अधिनियम और हत्या का प्रयास का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के हेतिमपुर नेशनल हाइवे पर पशु तस्करों ने पुलिस के वाहन को कुचलने की कोशिश की। इस मामले में 11 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर पशु क्रूरता अधिनियम और हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर इन्हें जेल भेज दिया। वहीं पुलिस ने तीनों कंटेनरों से 68 पशु भी बरामद किए हैं। इसके साथ ही कंटेनरों और एक स्विफ्ट कार को कब्जे में ले लिया गया है। पशु आगरा से बिहार के सिवान ले जाए जा रहे थे। पशु तस्करों ने बताया कि गिरोह सरगना हाजिम है। वह लोग किराए पर काम करते हैं। एक चक्कर में पांच से 10 हजार रुपये मिलते हैं। कंटेनर किराए पर लिया गया था।
पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में प्रेसवार्ता के दौरान सीओ सिटी वरुण मिश्र ने बताया कि गुरुवार की रात को एसओ रामपुर कारखाना विनय कुमार सिंह, एसआई रामरतन यादव, शिवचंद यादव, कांस्टेबल सुनील कुमार, महिला कांस्टेबल सोनम यादव, शशिकला, रीता चौहान, सरिता शर्मा और ममता कुमारी के साथ वांछित बदमाशों की तलाश में थे। इसी दौरान सूचना मिली कि तीन कंटेनर पशु बिहार ले जाए जा रहे हैं। पुलिस ने हेतिमपुर नेशनल हाइवे पर गाड़ी रोकने का इशारा किया तो वाहन चालक ने पुलिस वाहन को कुचलने की कोशिश की गई।
इन पशु तस्करों की हुई गिरफ्तारी
- कुदरतुल्ला निवासी हुसेनपुर कला, मुजफ्फरनगर
- इरफान निवासी जहानपुरा, शामली
- बाबूद्दीन निवासी कैलाशपुर, सहारनपुर
- कमलू उर्फ कमरूद्दीन निवासी घमरावली, बुलंदशहर
- अकबर निवासी कैलाशपुर, सहारनपुर
- इकराम निवासी सरधना, मेरठ
- नफीस निवासी सरधना, मेरठ
- साजवान निवासी सरधना, मेरठ
- सुनील कुमार निवासी सरधना, मेरठ
- जुवैर निवासी रूहासा, मेरठ
- आवाद निवासी सरधना, मेरठ।