फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेक के रिश्तेदार के घर से तमंचा और कारतूस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
केस दर्ज कराने पर मारी थी योगेश को गोली
विज्ञापन


रिश्तेदार के घर से बरामद हुआ हत्या में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस
मुख्य आरोपी को रिमांड पर लेकर एसपी ने की पूछताछ
सात घंटे की रिमांड के बाद कोर्ट में किया गया पेश
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। रिमांड पर लिए गए व्यापारी योगेश जायसवाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी विवेक सिंह ने झंगहा थानाक्षेत्र के एक रिश्तेदार के घर से हत्या में प्रयुक्त तमंचा और एक कारतूस बरामद कराया। हालांकि पुलिस दोनों जिले की सीमा पिपरहवा घाट से तमंचा और कारतूस बरामद होने की बात कह रही है। एसपी ने आरोपी से खुद पूछताछ कर हत्या के कारणों के बारे में जानकारी ली। पूछताछ में उसने केस दर्ज कराने पर हत्या की बात कबूल की।
16 मार्च की सरेशाम गौरीबाजार के मठिया माफी गांव निवासी व्यापारी योगेश जायसवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। योगेश के भाई की तहरीर पर गौरीबाजार पुलिस ने इंदूपुर गांव निवासी विवेक सिंह और पननहा गांव के मन्नू यादव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। गौरीबाजार, रुद्रपुर इंस्पेक्टर, सीओ रुद्रपुर और क्राइम ब्रांच हत्यारोपियों की गिरफ्तारी में लगी थी, लेकिन नाकाम रही। गौरीबाजार इंस्पेक्टर की लापरवाही से 30 मार्च को मुख्य आरोपी विवेक सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। विवेचक ने न्यायालय से विवेक सिंह को रिमांड पर देने की गुहार लगाई। शुक्रवार की सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक रिमांड मिली थी। रिमांड पर लेने के बाद एसपी किरीट राठोड ने उससे पूछताछ की। उसने एसपी के सामने बताया कि योगेश ने मुकदमा दर्ज करा दिया था। इससे नाराज होकर उसकी हत्या कर दी। गोरखपुर के झंगहा इलाके के रहने वाले एक रिश्तेदार के घर तमंचा छिपाया है। पुलिस ने वहां पहुंचकर असलहा और एक कारतूस बरामद किया। बाद में पुलिस ने इसे पिपरहवा घाट के पास मझना नाले से बरामद होना बताया। पुलिस लाइंस में एसपी ने उससे लंबी पूछताछ की। बाइक को वह बस्ती में किसी रिश्तेदार के घर छिपाकर रखा है। हत्या के बाद छिपने वाली जगहों का जिक्र भी उसने एसपी के समक्ष किया। इस बाबत एसपी किरीट राठोड ने बताया कि हत्यारोपी विवेक सिंह को रिमांड पर लिया गया था। हत्या की बात उसने कबूल की है। हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का असलहा और एक कारतूस बरामद किया गया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में दाखिल कर दिया गया।
विज्ञापन


दो अन्य लोगों से भी हुई पूछताछ
व्यापारी योगेश जायसवाल की हत्या के आरोपी विवेक सिंह के साथ ही पुलिस ने दो अन्य लोगों से भी लंबी पूछताछ की है। पुलिस विभाग से जुड़े सूत्रों की मानें तो इनका नाम भी मुकदमे की विवेचना में शामिल हो सकता है। एक विवेक का रिश्तेदार तो दूसरा फरार चल रहे मन्नू यादव का सहयोगी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


मन्नू के भी करीब पहुंची पुलिस
योगेश की हत्या के दूसरे आरोपी पननहा गांव निवासी मन्नू यादव के करीब पहुंच गई है। उसे शीघ्र ही गिरफ्तार किया जा सकता है। सूत्रों की मानें तो वह रामपुर कारखाना के हेतिमपुर में रिश्तेदार के घर पर था। पुलिस ने उसे वहां से हिरासत में भी लिया, हालांकि पुलिस इससे इन्कार कर रही है। एएसपी शिष्यपाल ने बताया कि अभी ऐसी कोई बात नहीं है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें