फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह एसओ के समर्थन में प्रदर्शन, शाम को हुए लाइन हाजिर

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
देवरिया/रुद्रपुर। गैस एजेंसी के मैनेजर से विवाद के मामले में हुई गुटबाजी एकौना एसओ प्रदीप शर्मा को भारी पड़ गई है। एसपी ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है। पिछले दिनों से इस मामले में गुटबाजी चल रही थी। कुछ लोगों ने एसओ के समर्थन मेें प्रार्थना पत्र दिया था तो कुछ लोगों ने विरोध में। शनिवार को भी दिन में एसओ के समर्थन में रुद्रपुर में तहसील पर प्रदर्शन हुआ। देर शाम एसपी ने उन्हें लाइन हाजिर करने का फरमान जारी कर दिया।
विज्ञापन

गांधी जयंती पर पचलड़ी चौराहे पर स्थित एक गैस एजेंसी पर थानाध्यक्ष का विवाद हुआ था। आरोप है कि मुफ्त में गैस न देने पर एसओ ने मैनेजर की पिटाई की। घटना के विरोध में तीन अक्तूबर को चौराहे पर लोगों ने प्रदर्शन किया तो अगले दिन चार अक्तूबर को एसओ के समर्थन में दर्जनों लोगों ने एसपी के सामने परेड किया। शुक्रवार को गैस एजेंसी मालिकों ने फिर एएसपी से मिलकर थानाध्यक्ष की शिकायत की। थानाध्यक्ष के खिलाफ गैस एजेंसी मालिकों के लामबंद होने के बाद उनके समर्थन में शनिवार को रुद्रपुर में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। आम आदमी पार्टी के जिला प्रवक्ता अवधेश यादव और किसान नेता शब्बीर अहमद के नेतृत्व में करीब दर्जन भर लोगों ने थानाध्यक्ष के समर्थन में तहसील में नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि एकौना में शराब माफिया, गुंडों व गैस माफिया पर नकेल लगाने से थानाध्यक्ष का भाजपा विरोध कर रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को एसपी एन.कोलांची ने एकौना के इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया।

एक एसआई भी लाइन हाजिर
देवरिया। एसपी ने रामपुर कारखाना थाने में तैनात इंस्पेक्टर शेषनाथ यादव को भी लाइन हाजिर कर दिया। उन पर कार्य में लापरवाही का आरोप लगा है। उन्होंने विवेचना में लापरवाही की और पीड़ित का मेडिकल परीक्षण ही नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें