फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का मोबाइल छीना, विरोध पर ट्रेन से फेंका, दोनों हाथ कटे

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेंमो
विज्ञापन
देवरिया। बाघ एक्सप्रेस में छिनैती का विरोध करने पर बदमाशों ने देवरिया रेलवे स्टेशन के मालगोदाम के पास एक युवक को चलती ट्रेन से फेंक दिया। इस बीच दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों हाथ कट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

लार के रामनगर गांव निवासी अनमोल मद्धेशिया का बेटा आकाश (22) शनिवार को किसी काम से गोरखपुर गया था। बाघ एक्सप्रेस से वह लौट रहा था। दो बजे के बाद ट्रेन देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। कुछ देर रुकने के बाद ट्रेन चल दी। ट्रेन की जनरल बोगी में यात्रा कर रहा आकाश बाथरूम गया। बाहर निकला तो कुछ बदमाशों ने उसका मोबाइल छीन लिया। आकाश ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे धक्का देकर ट्रेन से फेंक दिया। इस बीच वह रेलवे स्टेशन के मालगोदाम के बीच दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गया। इसके कारण उसके दोनाें हाथ कट गए। इसकी सूचना लोगों ने आरपीएफ को दी। कुछ देर बाद पहुंची आरपीएफ के जवानों ने आकाश को जिला अस्पताल पहुंचवाया। सूचना के बाद परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंचे। जीआरपी एसओ संतोष कुमार यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें