फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने पेड़ में फंदा लगाकर दे दी जान

विज्ञापन
police logo
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिलाई (सिरमौर)।
उपमंडल शिलाई के अंतर्गत आने वाली नाया पंचायत में पत्नी से कथित झगड़े के बाद एक युवक ने पेड़ में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। पंचायत में शोक की लहर है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि, मौके से पुलिस को किसी तरह का सूसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
सिरमौर में आत्महत्याओं का ग्राफ बढ़ने लगा है। गत दिनों नाहन शहर में शिलाई की एक युवती ने अपने कमरे में फंदा लगाकर अपनी जान दी थी। ताजा घटनाक्रम में शिलाई के एक युवक ने पेड़ में फंदा लगाकर आत्महत्या कर दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय श्याम सिंह अपने परिवार के साथ नाया पंचायत के फतेहपुर धार में रहता था। मियां-बीबी के आपसी झगड़े के कारण उसकी बीबी अपने तीन बच्चों को साथ लेकर मायके चली गई। शुक्रवार को श्याम सिंह घर पर अकेला ही था। इस बीच उसने पेड़ में फंदा लगा लिया। शनिवार सुबह घास लेने गए ग्रामीणों ने श्याम सिंह को पेड़ से लटका हुआ पाया। इसके बाद नाया गांव के लोगों को जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

एएसपी वीरेंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मृतक की पत्नी मायके गई हुई है। लिहाजा, किसी के बयान नहीं हो सके। बयान के बाद ही पता चल सकेगा कि युवक ने आत्महत्या जैसा कठोर कदम क्यों उठाया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें