फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट चलाने वाले होटल मालिक को बचा रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर (देवरिया)। सेक्स रैकेट चलाने वाले होटल मालिक को कोतवाली पुलिस बचा रही है। गिरफ्तारी के बजाय उसे पुलिस का संरक्षण मिल रहा है। आरोपी के बचाव में कई सफेदपोश ताकत लगाए हुए हैं। गिरफ्तार हुई तीनों लड़कियों को न्यायालय से जमानत मिल गई है।
विज्ञापन

नगर के पथिक निवास में कई सालों से सेक्स रैकेट का धंधा कोतवाली पुलिस की सरपरस्ती में चल रहा था। एसपी तक शिकायत पहुंचती थी तो स्थानीय पुलिस शिकायत को गलत बताते हुए एसपी को गुमराह कर देती थी। बेखौफ चल रहे सेक्स रैकेट से आस-पास और मोहल्ले के लोग आजिज थे। विरोध करने पर होटल मालिक अमित कुमार सिंह और इनके गुुर्गे दबंगई के बल पर आवाज दबा देते थे। इसकी शिकायत किसी ने शासन में किया। एसपी ने मामले को गंभीरता से लिया और 15 अगस्त को गोपनीय तरीके से 100 डायल प्रभारी रहे डीपी सिंह से छापामारी कराया। इसकी भनक कोतवाली पुलिस और होटल मालिक को भी नहीं लगी। पुलिस ने इस मामले में होटल मालिक अमित सिंह समेत नौ लोगों पर अनैतिक देह व्यपार का केस दर्ज किया। आठ लोग मौके से गिरफ्तार भी किए गए, लेकिन होटल मालिक अभी तक गिरफ्तार नहीं हो सका। सूत्रों की मानें तो कोतवाली पुलिस का उसे संरक्षण मिल रहा है। इसकी गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहा है। मामले की विवेचना कर रहे भाटपाररानी सीओ कुलभूषण ओझा ने बताया कि गिरफ्तार हुई लड़कियों को जमानत मिल गई है। होटल मालिक भी बहुत जल्द पुलिस गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें