फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटकते मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे से लटकता मिला महिला का शव
विज्ञापन


बेटे ने पिता, दादी और बुआ पर लगाया हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
भटनी। थानाक्षेत्र के देवघाट गांव में सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव फंदे से लटकता मिला। बेटे की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेटे ने पिता, दादी और बुआ पर मां का हत्या कर फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार हैं। सूचना पाकर महिला के मायके पक्ष के लोगों ने भी थाने पहुंच आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
थानाक्षेत्र के देवघाट गांव निवासी मुश्ताक अंसारी की पत्नी अतरुन्निशा (38) का शव मंगलवार सुबह कमरे में फंदे से लटकता हुआ बेटा 15 वर्षीय अफजल अंसारी ने देखा। उसने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। घटना के बाद से पति, सास और ननद घर से भाग गए हैं। पूछताछ में बेटे ने पुलिस को बताया कि करीब पांच वर्षों से मां और हम दोनों भाई-बहन का पिता, दादी व बुआ उत्पीड़न करते रहे हैं। मां मनरेगा में मजदूरी कर हम दोनों का पेट पालती थी। बावजूद आए दिन पिता पीटते हैं। सोमवार की शाम भी पिता ने मां से विवाद किया। रात खाना खाने के बाद मां कमरे में सोने चली गई। हम दोनों भाई बहन में बगल के कमरे में सो गए। सुबह उठने पर मां के कमरे का दरवाजा खुला मिला। मां का शव फंदे से लटक रहा था। एसओ अश्वनी राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरे में मिला महिला का शव
घांटी बाजार। भटनी थानाक्षेत्र के बनकटा तिवारी गांव में सोमवार रात संदिग्ध हालात में महिला का शव कमरे में पाया गया। राहुल प्रजापति की पत्नी (30) खाना खाने के बाद कमरे में सोने गई। कुछ देर बाद घरवाले पहुंचे तो वह मृत हाल में पड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। इस मामले में कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। एसओ अश्वनी राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें