फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

104 मदिरा व भाग की दुकानों की होगी आज ई-लाटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- कलेक्ट्रेट सभागार में होगी ऑनलाइन लाटरी
विज्ञापन

- बनकटा जगदीश में अंग्रेजी शराब की दुकान के लिए 405 ने किया आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। जिले में मदिरा की दुकानों की ई-लाटरी 23 फरवरी को कलेक्ट्रेट कैंपस में शाम 4 बजे से होगी। अंग्रेजी, देसी, बीयर, मॉडल शॉप और भांग की दुकान मिलाकर करीब 104 दुकानों की लाटरी होगी। इसके अलावा एक मॉडल शॉप समेत 255 दुकानों का लाइसेंस नवीनीकरण किया गया है। बिहार बार्डर के बनकटा जगदीश की अंग्रेजी शराब की दुकान के लिए 405 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया है।
विज्ञापन

मानक से अधिक शराब बेचने वाली मदिरा की 255 दुकानों का लाइसेंस नवीनीकृत कर दिया गया है। लाटरी के लिए बीयर की 37 दुकानें है। इसमें तीन दुकानों पर किसी ने आवेदन नहीं किया है। अंग्रेजी की 21 दुकानों में एक दुकान नरौली खेम के लिए कोई आवेदन नहीं आया है। वहीं देसी शराब की 17 दुकानों में छह दुकानों के लिए किसी ने आवेदन नहीं किया है। वहीं एक मॉडल शॉप की दुकान के लाइसेंस का भी नवीनीकरण हुआ है। चार के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया है। वहीं भाग की बीस दुकानों की ई-लाटरी होनी है। मदिरा की जिन 10 दुकानों पर लाटरी के लिए आवेदन नहीं आया है, उनकी लागत के अनुसार बिक्री काफी कम है। सभी दुकानों के लिए करीब 1800 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इस बाबत जिला आबकारी अधिकारी अश्वनी कुमार ने बताया कि ई-लाटरी की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार की शाम 4 बजे से ई-लाटरी लखनऊ से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें