रॉड से हमला कर युवक से रुपये छीने
- सोमवार की देर रात भगवान चौराहे पर हुई घटना
- पीड़ित युवक ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। शादी समारोह से लौट रहे युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने रॉड से हमला कर दिया। उसके पॉकेट में रखे छह हजार रुपये छीनकर हमलावर फरार हो गए। घटना सोमवार की देर रात की है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
शहर के देवरिया खास मोहल्ले के भगवान चौराहे के रहने वाले भीम जायसवाल 22 पुत्र धनेश जायसवाल सोमवार की रात को किसी शादी समारोह में शामिल होने गए थे। लौटते समय उन्हें विलंब हो गया। अभी वह भगवान चौराहे पर पहुंचे थे कि एक बाइक पर दो लोग पहुंचे और भीम पर रॉड से हमला कर दिया। हमलावरों ने ने उनके पास रखे छह हजार रुपये छीन लिया और फरार हो गए। भीम ने परिवारवालों को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर फरार हो गए। पीड़ित युवक के एक हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। उपचार कराने के बाद उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।