फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये निकाल कर एटीएम से निकले, कुछ देर में निकल गया 50 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कारोबारी के खाते से
विज्ञापन

ह़जार निकाले
देवरिया। कोतवाली रोड के एटीएम से रुपये निकालकर एक शख्स कुछ ही दूर पर पहुंचा था कि उसके खाते से 50 हजार रुपये और निकाल लिए जाने का मैसेज आ गया। मैसेज पढ़कर वह तत्काल कोतवाली पहुंचा। उसने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

रुद्रपुर के जोकहा खास गांव निवासी वीरेंद्र चौहान मुंबई में कारोबार करते हैं। वहां उनका सेंट्रल बैंक खाता है। इनदिनों वह घर आए हुए हैं। सोमवार दोपहर बाद उन्होंने कोतवाली रोड में एचडीएफसी बैंक शाखा में लगे एटीएम से 20 हजार रुपये निकाले। अभी वह कुछ दूर ही गए थे कि उनके फोन पर खाते से 50 हजार रुपये और निकाले जाने का मैसेज आया। वीरेंद्र अपने बैंक की शाखा को इसकी जानकारी दी। फिर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद ने बताया कि एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे का रिकॉर्ड देखा जाएगा। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें