देवरिया। घर में अकेली किशोरी को देखकर गांव के ही युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। मामला सदर कोतवाली के एक गांव में शनिवार की रात हुई। युवक से चंगुल से बचकर किशोरी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची डायल-100 और सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। आरोपी युवक एक दूसरे समुदाय का है।
सदर कोतवाली के एक गांव की 17 साल की किशोरी शनिवार की रात को घर में अकेली थी। यह देखकर गांव के ही दूसरे समुदाय का युवक घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। किसी तरह युवक के चंगुल से बचकर किशोरी ने डायल-100 और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना के कुछ देर बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस आरोपी युवक को पकड़कर कोतवाली लाई। बताया जा रहा है कि युवक इस तरह की हरकत पहले भी कर चुका है। लोगों ने समझौता कराकर मामला शांत करा दिया था। इससे उसका मनोबल बढ़ गया। हिरासत में लिए आरोपी युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है। पीड़ित किशोरी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि दूसरे समुदाय के युवक ने घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।