फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
संजय की मौत की सूचना पर घर पर लोगों की भीड़ लग गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेंहदावल। क्षेत्र के बीमापार गांव में रविवार की दोपहर करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

 मेंहदावल थाना क्षेत्र के बीमापार गांव निवासी संजय मिश्र (28) पुत्र प्रेमचंद मिश्र रविवार को दिन में डेढ़ बजे के करीब गर्मी अधिक होने की वजह से पशुओं के लिए लगे पंखे को चलाने गए थे। अभी वह पंखे का प्लग लगा रहे थे कि उसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए। जिससे वह जमीन पर गिर गए। घटना के बाद परिजन तत्काल उन्हें सीएचसी मेंहदावल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने संजय को मृत घोषित कर दिया। संजय दिव्यांग थे। उनकी मौत से परिजन सदमे है। 
संजय के छोटे भाई व बीमापार के प्रधान जेपी मिश्र ने बताया कि पंखा ठीक करते समय उतरे करंट की चपेट में संजय आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई। संजय की मौत पर पत्नी ज्योति बदहवास थी। वह रह-रह कर बेहोश हो जा रही थी। संजय की डेढ़ साल की बेटी आरवी अपनी मां को रोते देख लोगों को निहार रही थी। लोग परिजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। मेंहदावल पुलिस ने काजगी कार्रवाई पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें