फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वागत समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

व्यापारियों ने नव निर्वाचित सांसद का किया स्वागत
- संज्ञान में लाएं समस्या, कराएंगे निराकरण : प्रवीण
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में खलीलाबाद के गोला बाजार में नव निर्वाचित सांसद प्रवीण निषाद का स्वागत किया गया। संगठन के पूर्वांचल अध्यक्ष सर्वदानंद पांडेय की अध्यक्षता में हुए स्वागत समारोह में व्यापारियों ने सांसद को फूल-मालाओं से लाद दिया।
विज्ञापन

समारोह में सांसद प्रवीण निषाद ने कहा कि पांच साल का कार्यकाल मेहनत और ईमानदारी का होगा। व्यापारियों को भी जब भी हमारी जरूरत होगी, वे अपने बीच पाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारा पूरा प्रयास होगा कि संतकबीरनगर जनपद एक मॉडल जिला बने। व्यापारियों को आश्वस्त किया कि किसी भी तरह की कोई समस्या आती है तो हमारे संज्ञान में लाएं, उसका निराकरण कराएंगे। उन्होंने कहा कि मुखलिसपुर रोड रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास बनाने के लिए डीएम से वार्ता हुई है। पीडब्लूडी से इस्टीमेंट बनाने के लिए कहा गया है। पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सर्वदानंद पांडेय ने कहा कि यह स्वागत का कार्यक्रम है। इसमें समस्याओं की बात नहीं करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि इस सरकार में किसी का भी उत्पीड़न नहीं होगा। सांसद से भी यह अपेक्षा है कि वह व्यापारियों के हित में कार्य करेंगे। कार्यक्रम में आत्माराम, महेश गुप्ता, मूलचंद्र मौर्य, विवेकानंद वर्मा, गुरूमीत सिंह, घनश्याम दास, गोलू वर्मा आदि ने विचार व्यक्त किया। इस दौरान अमरनाथ रूंगटा, तीरथराज गुप्त, अयोध्या प्रसाद, बैजनाथ अग्रहरि, बैजनाथ जायसवाल, हरीलाल चौरसिया, संजय जायसवाल, भोलानाथ गुप्त, प्रहलाद पंसारी, सतीशचंद्र आर्य, रमेश चंद्र, राजेश वर्मा, विनोद गुप्ता, वैशाली छापड़िया, सतविंदर पाल जज्जी, सत्यप्रकाश गुप्त टीटू, श्रीराम सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें