फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला थाने के पास लिपिक का मिला शव

Fri, 18 Jan 2019 10:50 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। रुद्रपुर के कोइलगड़हा स्थित इंटर कॉलेज में कार्यरत जिस लिपिक को हादसे में घायल होने पर पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, वह शुक्रवार की सुबह महिला थाने के पास मृत हाल में मिला। सूचना मिलने पर उसके परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

बलिया के गोसाईंपुर गांव निवासी मनोज सिंह रुद्रपुर में कोइलगड़हा स्थित इंटर कॉलेज में लिपिक पद पर कार्यरत थे। वह भटवलिया मोहल्ले में परिवार सहित रहते थे। कुछ दिन पूर्व परिवार के लोग गांव चले गए।
इधर, 16 जनवरी को कॉलेज से आते समय मनोज किसी वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए थे। मौके पर पहुंचे डायल-100 के सिपाहियों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां मरहम-पट्टी के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। इस बीच शुक्रवार की सुबह संदिग्ध हाल में महिला थाने के पास उनका शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिनाख्त होने के बाद परिवारवालों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पत्नी पल्लवी सिंह, मां कमला देवी, बेटे नमन, शिवाय और भाई रोहित सिंह बिलखने लगे। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद के अनुसार लिपिक की मौत की वजह पोस्टमार्टम से पता चलेगी। वह नशे का आदी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें