फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लार थाने से हटाएं गए तीन दागी सिपाही

विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
देवरिया। लार एसओ साथ भ्रष्टाचार में शामिल तीन सिपाहियों को क्यूआरटी के लिए पुलिस लाइन में आमद कराने का निर्देश दिया है। तीनों सिपाहियों ने थाने से अपनी रवानगी करा लिया। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिसकर्मियों में खलबली मची है।
विज्ञापन

लार थाने पर तैनात सिपाही प्रदीप सिंह, राम सिंह और दीपनरायण उपाध्याय की लगातार शिकायत एसपी को मिल रही थी। लुटेरों को रकम लेकर बचाने के आरोप में थानेदारी गंवाने वाले एसओ श्रवण यादव को एसपी ने सस्पेंड कर दिया था। सोमवार की शाम को तीनों सिपाहियों को पुलिस ने लाइन में आमद कराने का फरमान जारी कर दिया। इन सिपाहियों की अनेक शिकायत एसपी तक पहुंची थी। इसकी जांच सलेमपुर सीओ कर रहे हैं। सिपाही प्रदीप सिंह पर पूर्व में भी कई आरोप लग चुके हैं। सलेमपुर कोतवाली में तैनाती के दौरान रुपये वसूली के मामले में एसपी ने लाइन हाजिर किया था। इसके बाद इसकी तैनाती क्राइम ब्रांच में हुई। सलेमपुर कोतवाली के रजडीहा गांव में किशोर की हत्या के मामले में गांव के प्रधान रवि कुशवाहा से 50 हजार रुपये की मांग की थी। नहीं देने पर मुकदमे में फर्जी फसाने की धमकी दी थी। प्रधान की शिकायत पर तत्कालीन एसपी राजीव मल्होत्रा ने लाइन हाजिर किया था। इसके बाद लार थाने पर इसको तैनात किया गया। सलेमपुर कोतवाली में होने के कारण शराब माफियाओं से इसकी सांठगांठ थी और मेहरौना बॉर्डर के रास्ते शराब की तस्करी कराता था। एसपी रोहन पी कनय ने बताया कि तीनों सिपाहियों को पुलिस लाइन में भेजा गया है। इनके खिलाफ कई शिकायतें मिली हैं। सीओ को जांच का निर्देश दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें