फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देवरिया। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के कोइलगड़हा गांव निवासी एक युवक रविवार की रात को करंट की चपेट में आ गया। रात को ही पत्नी उसे गंभीर हालत में लेकर जिला अस्पताल पहुंची। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कोइलगड़हा गांव निवासी रामरुप के दो बेटों में बेचन बड़ा था। खेती-किसानी कर वह आजीविका चलाता था। रविवार की रात को वह साकेट में प्लग लगाने लगा। इसी दौरान बेचन करंट की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल बेचन को लेकर पत्नी रंभा देवी जिला अस्पताल पहुंची। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की। इधर, सूचना मिलने पर परिवारवालों में कोहराम मच गया। मां रामरती देवी, भाई कन्हैया, बेटा सत्येंद्र का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें